📅 मंगलवार, 10 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

पेरिस में G7 विदेश मंत्रियों का जुटान, Ukraine को सुरक्षा सहायता और समर्थन पर होगी बात

📅 प्रकाशित: November 10, 2026 | श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत सात विकसित लोकतांत्रिक देशों के समूह (जी-7) के विदेश मंत्री यूक्रेन की स्थिति और रूस से अपनी रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे इस देश को समर्थन देने के उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच संयुक्त अरब अमीरात में त्रिपक्षीय वार्ता शुरू होने के बीच जी-7 देशों के विदेश मंत्री मंगलवार को फ्रांस में यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ बैठक करेंगे। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा मंगलवार को पेरिस में सबसे पहले रुबियो के साथ बातचीत करेंगे।

इसके बाद वह फ्रांस के विदेश मंत्रालय जाएंगे, जहां जी-7 के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ उनकी बैठक होगी। बैठक में यूक्रेन को सुरक्षा संबंधी सहायता देने पर चर्चा होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने यूक्रेन को दी जाने वाली इस सहायता में कटौती की है, जिससे न केवल कीव, बल्कि पूरे यूरोप में चिंता पैदा हो गई है।

हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि अमेरिका या जी-7 का कोई अन्य सदस्य देश यूक्रेन के लिए नयी सहायता की घोषणा करेगा या नहीं। इस बीच, ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रूस तथा यूक्रेन के अधिकारियों से अबू धाबी में मुलाकात करेंगे। इस बातचीत का एक उद्देश्य मॉस्को को व्यापक वार्ता के लिए राजी करना भी है, जिसमें यूरोप के प्रमुख अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें