📅 रविवार, 08 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

PoK के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ Raja Zulqarnain Khan का 93 वर्ष की उम्र में निधन

📅 प्रकाशित: November 8, 2026 | श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय

(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, आठ नवंबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, 93 वर्षीय पूर्व नेता ने शनिवार को इस्लामाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पीओके के अधिकारियों ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उन्होंने रविवार पूर्वाह्न 11 बजे जनाजे की नमाज के बाद जुलकरनैन को भीमबर जिला स्थित उनके पैतृक कस्बे कासगुमा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक करने का भी आदेश दिया। जुलकरनैन का जन्म 15 मार्च 1933 को हुआ था।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर और दिल्ली में प्राप्त की। इसके बाद 13 वर्ष की आयु में उन्होंने पाकिस्तान के मुरी स्थित घोड़ा गली के लॉरेंस कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज में उनके समकालीन छात्रों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरुल्लाह जमाली और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अकबर बुगती भी शामिल थे।

जुलकरनैन ने 1960-61 में पीओके के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ और मोहम्मद अली जिन्ना के निजी सचिव रहे के. एच. खुर्शीद के सहयोगी के रूप में राजनीति में कदम रखा। पीओके की तथाकथित विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी तारिक फारूक ने अपने शोक संदेश में जुलकरनैन के निधन को पीओके के राजनीतिक, संसदीय और सामाजिक क्षेत्रों के लिए बड़ी क्षति बताया। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, पीओके के पूर्व ‘प्रीमियर’ (प्रधानमंत्री)सरदार तनवीर इलियास ने भी जुलकरनैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें