📅 मंगलवार, 10 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Seddon Park में लगातार बारिश ने बिगाड़ा खेल, India vs New Zealand तीसरा ODI रद्द

📅 प्रकाशित: November 10, 2026 | श्रेणी: खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां सेडन पार्क में खेला जाने वाला तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारत पांच मैच की शृंखला में 2-0 से आगे है। दोनों टीम अब अंतिम दो मुकाबलों के लिए टाउरंगा रवाना होंगी जहां 13 और 15 नवंबर को मैच खेले जाएंगे।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पिछले दो मुकाबलों में उतरी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि 40-40 ओवर के मैच के लिए मैदान से कवर्स हटाए जाने के दौरान एक बार फिर बारिश शुरू हो गई।

20-20 ओवर के मुकाबले के लिए स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 50 मिनट की निर्धारित समय सीमा में कम से कम 70 मिनट शेष होने के बावजूद दोनों अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए मौसम का पूर्वानुमान पहले से ही निराशाजनक था और पूरे दिन बारिश की 90 प्रतिशत संभावना जताई गई थी। यह शृंखला में कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल का आखिरी मुकाबला होना था।

इसके बाद दोनों वेलिंगटन में टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। उनके साथ कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज भी टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। गिल की अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर अंतिम दो मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

वहीं रुतुराज गायकवाड़ और इशान किशन को अंतिम दो मैच की एकादश में जगह मिलने की संभावना है।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें