📅 मंगलवार, 03 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 12 पैसे मजबूत

📅 प्रकाशित: November 3, 2026 | श्रेणी: बिज़नेस

मुंबई, तीन नवंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 94.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी के प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, अमेरिका में महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनाव से पहले डॉलर के मजबूत होने से दुनियाभर के निवेशकों के सतर्क रहने से रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.68 प्रति डॉलर पर खुला और फिर मजबूत होकर 94.60 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। इसके बाद यह डॉलर के मुकाबले 94.72 पर कारोबार करने लगा जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को आठ पैसे टूटकर 94.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 101.65 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 551.77 अंक चढ़कर 76,244.55 अंक पर और निफ्टी 129.60 अंक की बढ़त के साथ 23,570.40 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.01 प्रतिशत गिरकर 104.76 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 3,114.68 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें