📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

उनके बिना जिंदगी खाली है, Dharmendra की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Hema Malini

📅 प्रकाशित: November 24, 2026 | श्रेणी: मनोरंजन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से गए एक साल पूरा हो गया है। 24 नवंबर 2026 को उनकी पहली पुण्यतिथि पर परिवार और चाहने वालों ने उन्हें याद किया। धर्मेंद्र के जाने का दुख उनके फैंस के साथ-साथ परिवार के लिए भी गहरा है। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी कई मौकों पर पिता को याद कर भावुक हो चुके हैं। वहीं, हेमा मालिनी भी अपने पति धर्मेंद्र को याद करती नजर आईं। पहली पुण्यतिथि पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ लिखा उनका भावुक संदेश पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए।

धर्मेंद्र ने प्यार से थामा था हेमा मालिनी का हाथ

हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों अपने पालतू कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में धर्मेंद्र बड़े प्यार से हेमा मालिनी का हाथ थामे हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों मोबाइल पर कुछ देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार साफ दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले पुलिस को मिला धमकी भरा ईमेल, इंदौर शो में भी हुआ था ऐसा

पूरा एक साल निकल गया, लेकिन मेरा दुख जरा भी कम नहीं हुआ

तस्वीरों के साथ हेमा मालिनी ने अपने दिल की बात भी लिखी। उन्होंने कहा, “पूरा एक साल निकल गया, लेकिन मेरा दुख जरा भी कम नहीं हुआ है। मैं एक ऐसे इंसान को खोने का शोक मना रही हूं, जो सिर्फ मेरे लिए पति नहीं थे, बल्कि दोस्त, मार्गदर्शक और प्रेरणा थे। वह मेरी हिम्मत थे। सच कहूं तो मेरा पूरा अस्तित्व थे।”

हेमा ने आगे लिखा कि धर्मेंद्र के बिना उनकी जिंदगी बहुत खाली हो गई है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की दमदार शख्सियत और कोमल स्वभाव उनके पूरे व्यक्तित्व में झलकता था। वह अपनी जिंदगी में मिलने वाले हर इंसान तक अपना प्यार पहुंचाते थे। अभिनेत्री ने लिखा, “वह एक ऐसी अनोखी शख्सियत थे, जो सफलता के शिखर पर बैठकर भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए थे।”

इसे भी पढ़ें: Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy के बीच Kashish Kapoor ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

मैं उन्हें एक पल के लिए भी भुला नहीं पा रही हूं

हेमा मालिनी ने अपने संदेश में भगवद्गीता का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “भगवद्गीता हमें सिखाती है कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है। मैं इस बात को जानती हूं, लेकिन मैं अभी भी यहीं हूं और उन्हें एक भी पल के लिए भुला नहीं पा रही हूं।” आखिर में उन्होंने धर्मेंद्र को याद करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। हेमा ने लिखा कि कई लोगों ने उन्हें प्यार भरे संदेश भेजे और बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए कितने मायने रखते थे। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए लिखा, “आप सभी का शुक्रिया।”

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें