3 नवंबर को गुरु-चंद्र युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, 3 राशियों को होगा धन लाभ

 नवंबर का महीना इस बार बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में त्योहार तो हैं, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास है। नवंबर की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में सफलता के नए मार्ग खुल जाते हैं। इस संयोग के प्रभाव से मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और भाग्य का भी साथ मिल सकता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 03 नवंबर 2026 को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वे 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक विराजमान रहेंगे।

सबसे जरुरी बात तो यह है कि सिंह राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान है। इसलिए चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। आइए आपको बताते हैं इन लकी राशियों के बारे में-

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग काफी लाभदायक रहने वाला है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत हैं। कोर्ट से संबंधित मामला हल होगा। इस समय कर्क राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहने वाली है। कोई प्रेम का प्रस्ताव लेकर आ सकता है। वर्कप्लेस पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। कोई पुराने कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद ही खास रहने वाला है। बिजनेस के मामले में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संयोग से कोई बड़ी डील प्राप्त हो सकती है। नई नौकरी के योग बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी कोई बड़ी इच्छा पूर्ण हो सकती है। कोई खास व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी पहचान बढ़ेगी भाग्य का साथ मिलेगा नए अवसरों का लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को गजकेसरी राजयोग मालामाल कर देगा। धन और करियर के लिहाज से काफी अनुकूल साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस समय आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। विवाह के लिए मनचाह मौका प्राप्त होगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से काम आगे बढ़ सकता है।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Agency Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें