📅 मंगलवार, 03 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Dhanteras पर सोना-चांदी खरीदने का बजट नहीं है, तो घर पर लाएं ये शुभ वस्तुएं, चमक जाएगी किस्मत

📅 प्रकाशित: November 4, 2026 | श्रेणी: ज्योतिष

 दिवाली का त्योहार आते ही लोग बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो जाता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग आर्थिक क्षमता के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और बर्तन खरीदते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है, लेकिन अगर आप इस बार सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो इन वस्तुओं को जरुर खरीदें। यदि आपका बजट सीमित है, तो आप घर पर ये चीजें लेकर आ सकते हैं, जो काफी मंलगकारी है।

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ

– इस बार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ होता है।

– धनतेरस पर गोमती चक्र खरीदना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि गोमती चक्र का संबंध माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आर्थिक खुशहाली आने की मान्यता है।

– धनतेरस की खरीदारी में आप पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया को भी शामिल किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हल्दी को शभुता, मांगलिक कार्यों और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, साबुत धनिया भी धनतेरस पर खरीदी जाने वाले पारंपरिक शुभ वस्तुओं में शामिल है।

– नमक खरीदना काफी शुभ माना जाता है। जिन लोगों का बजट सोना-चांदी खरीदने की अनुमति नहीं देता, वे पीपल के बर्तन खरीदकर भी इस परंपरा का पालन करें।

दिवाली की पूजा में शामिल करें ये चीजें

धनतेरस पर खरीदी गई कुछ वस्तुओं को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल कर सकते  है। पूजा स्थल पर पांच गोमती चक्र, पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया रखना शुभ होता है।

इसके अलावा, आप पांच कौड़ियों और पांच जनेऊ को पीले कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रख सकते हैं। मान्यता इन सभी वस्तुओं को लक्ष्मी पूजन में शामिल करने से घर में सुख-शांति और धन-धान्य बना रहता है।
 

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें