Famous Temple: सूरत के Bhoot Mama Temple में सिगरेट चढ़ाते हैं भक्त, पूरी होती है मन्नत

भारत देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर देवी-देवताओं को अनोखा चढ़ावा चढ़ाया जाता है। बता दें कि गुजरात के सूरत में एक खास मंदिर है। यहां पर भक्त भगवान को फूल, प्रसाद या मिठाई आदि नहीं बल्कि सिगरेट का चढ़ावा चढ़ाते हैं। इस मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त इस विश्वास के साथ सिगरेट को जलाकर रखते हैं कि भूत मामा उनकी परेशानियों को दूर करके मनोकामना पूरी करेंगे।

सूरत के अथवाल लाइन्स इलाके में आदर्श सोसाइटी के तहत भूत मामा मंदिर करीब 100 साल पुराना बताया जाता है। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मंदिर करीब 125 से 130 साल पुराना है। इस मंदिर की प्राचीनता ही इसकी खासियत नहीं है, बल्कि यहां पर पीढ़ियों से चली आ रही अनोखी परंपरा भी काफी प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़ें: Dravidian Architecture का बेजोड़ नमूना है Chamundeshwari Temple, शिखर पर हैं 7 स्वर्ण कलश

जानें बंजारा संरक्षक की कहानी

स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, यह कहानी उस दौर की है, जब इस इलाके में बंजारा समुदाय के लोग रहते थे। सालों पहले जब बंजारा समुदाय के सामने खाने की गंभीर कमी हो गई, तो एक बंजारे की मौत हो गई। उस बंजारे की याद में एक समाधि बनाई गई और समय के साथ उनको स्थानीय लोग भूत मामा के रूप में पूजने लगे।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भूत मामा सिर्फ एक रक्षक देवता हैं। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी थी। इसलिए उनकी मौत के बाद लोग उनको संरक्षक देवता मानकर रक्षा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं।

क्यों चढ़ाई जाती है सिगरेट

भूत मामा मंदिर की अनोखी परंपरा सिगरेट चढ़ाना है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, भूत मामा को धूम्रपान का काफी ज्यादा शौक था। इस वजह से भक्त आस्था और भक्ति के प्रतीक के रूप में भूत मामा को सिगरेट भेंट करते हैं। तो वहीं कुछ भक्त मंदिर में सिगरेत का पैकेट रख देते हैं और कुछ अन्य देवता के सामने भी सिगरेट जलाते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक दिन में मंदिर में दर्जनों सिगरेट भेंट की जाती हैं। यहां पर दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए सिगरेट सिर्फ सिगरेट नहीं बल्कि एक प्रतीकात्मक अर्पण बन गया है। जोकि खासतौर पर भूतमामा को खुश करने के लिए अर्पित किया जाता है।

शादी संबंधी बाधाओं को दूर करते हैं भूत मामा

बता दें कि इस मंदिर की लोकप्रियता सिर्फ इसकी अनोखी रस्मों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यहां पर भूत मामा के दर्शन के लिए भक्त आते हैं और उनके मन में पारिवारिक जीवन, सेहत, आजीविका और विवाह से जुड़ी कई तरह की परेशानियां और आशाएं होती हैं।

भक्तों का मानना है कि जो भी लोग विवाह में बाधाओं का सामना करते हैं या फिर बेहतर जीवनसाथी की तलाश में होते हैं, अगर वह सच्चे मन से भूत मामा के दर्शन और प्रार्थना करते हैं, तो उनकी विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Agency Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें