लखनऊ, छह नवंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बताया कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान दुर्घटनाओं, आग लगने, सड़क हादसों और अन्य आपात स्थितियों की आशंका को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और स्वायत्त मेडिकल कॉलेजों तथा उनसे जुड़े अस्पतालों को सतर्क पर रहने का निर्देश दिया है। सरकारी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक नेहा शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे चिकित्सा सेवाओं, कर्मचारियों, दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञप्ति के मुताबिक सभी मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में आपातकालीन विभाग, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, बर्न यूनिट, एनेस्थीसिया, सर्जरी और ऑपरेशन थिएटर सहित जीवन रक्षक चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजों की तुरंत जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार प्राथमिक उपचार किया जाएगा।
स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds



