Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय महिला टीम ने Uganda को 35-15 से रौंदकर जीता खिताब

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को यहां युगांडा को 35-15 से करारी शिकस्त देकर पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से साक्षी ने सबसे ज्यादा नौ रेड अंक जुटाए। अनु ने छह रेड अंक जुटाए, जबकि कप्तान निधि शर्मा ने तीन बोनस सहित पांच अंक का योगदान दिया।

रितु और सुमन ने रक्षण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार-चार टैकल अंक हासिल किए। भारत ने रेड से 20 और टैकल से 10 अंक जुटाए। इस दौरान टीम ने युगांडा को दो बार ऑलआउट भी किया।

युगांडा की ओर से नाकायोंगो शिरात ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया। उन्होंने टीम के लिए 11 अंक जुटाए। युगांडा ने कुल 14 रेड अंक और सिर्फ एक टैकल अंक हासिल किया।

साक्षी ने जीत के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि मैंने नौ रेड अंक हासिल किए और टीम की जीत में योगदान दिया।’’
उन्होंने छह मैचों में कुल 52 अंक जुटाकर चैंपियनशिप का समापन किया।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Agency Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें