धनतेरस पर्व से दीवाली का त्योहार शुरु हो जाता है। हर साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजा करने की परंपरा है। इस बार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन है।
धनतेरस वाले दिन ज्यादातर लोग मार्केट से सोने-चांदी के आभूषण, नए बर्तन, नई गाड़ियां और तमाम तरह की नई वस्तु खरीदते हैं, जिससे पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। छोटी-मोटी खरीदारी के अलावा भी कई छोटी-छोटी चीजें हैं, जो आपके घर में धन्य-धान्य की तंगी को दूर करने का साथ हमेशा समृद्धि बनाए रखने का कार्य करती है।
इस बार धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबरे देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए घर की तिजोरी में कुछ खास चीजें जरुर रखें।
धनतेरस 2026 तिजोरी में रखें ये 5 चीजें
सुपारी
सुपारी का इस्तेमाल पूजा-पाठ में जरुर किया जाता है। यह देखने में काफी सामान्य और छोटी नजर आती है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इस श्रीफल का दर्जा दिया गया है। धार्मिक अनुष्ठान में इसको जरुर शामिल किया जाता है। धनतेरस के मौके पर तिजोरी में छोटी-सी नजर आने वाली सुपारी रखने से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती है।
गोमती चक्र
धनतेरस पर गोमती चक्र तिजोरी में रखना बेहद ही शुभ होता है। हिंदू धर्म में कुबेर यंत्र धन और समृद्धि के देवता जो स्वर्ग के कोषाध्यक्ष भी हैं भगवान कुबेर से संबंधित माना गया है। घर की तिजोरी में इसे रखने से जीवन में आर्थिक लाभ के संकेत देखने को मिलते हैं।
हल्दी की गांठ
धनतेरस के मौके पर एक कपड़े में हल्दी की 4-5 काली बांधकर इसे घर की तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है। अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान है, तो आप धनतेरस घर की तिजोरी में हल्दी की कली जरुरी रखें।
चांदी के लक्ष्मी और गणेश
धनतेरस के दिन घर में तिजोरी में चांदी के लक्ष्मी-गणेश रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जिस स्थान पर लक्ष्मी जी वास होता है, वहां कभी भी पैसों की तंगी, कर्ज या समृद्धि में कमी नहीं होती है।
स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds
Leave a Reply