📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

वेदांता खनन में करेगा AI का इस्तेमाल, महीनों का काम दिनों में पूरा होने की उम्मीद

📅 प्रकाशित: November 19, 2026 | श्रेणी: बिज़नेस

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता समूह खनिजों के उत्पादन और प्रसंस्करण से जुड़ी जटिल समस्याओं के समाधान के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रही है। इसमें कोयले जैसे गैर-पारंपरिक स्रोतों से वैनेडियम जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खनिजों को निकालना भी शामिल है। समूह ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि वह भूवैज्ञानिक विश्लेषण और खनिज ब्लॉक का मॉडल तैयार करने में एआई के इस्तेमाल पर काम कर रही है। इससे खनिजों की खोज में लगने वाला समय तीन-चार महीने से घटकर केवल छह-सात दिन रह सकता है। इस पहल से घरेलू खनिज संसाधनों की खोज से लेकर उत्पादन शुरू करने तक की प्रक्रिया तेज और कम खर्चीली हो सकती है।

इससे महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में देश की महत्वाकांक्षाओं को भी बल मिलेगा। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक खनन से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों से जस्ता, सीसा, चांदी और जर्मेनियम निकालने के लिए सालाना एक करोड़ टन क्षमता वाला उच्च प्रौद्योगिकी आधारित पुनर्चक्रण संयंत्र विकसित कर रही है। इससे पहले ही प्रसंस्कृत किए जा चुके संसाधनों से भी अतिरिक्त मूल्य हासिल किया जा सकेगा।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें