📅 बुधवार, 25 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

USTR ने भारतीय सामानों पर 17 फीसदी Tariff लगाने की सिफारिश की

📅 प्रकाशित: November 25, 2026 | श्रेणी: बिज़नेस

(सागर कुलकर्णी)
वाशिंगटन, 25 नवंबर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने बुधवार को भारत से आयातित वस्तुओं पर 17 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया। यूएसटीआर ने आरोप लगाया कि भारत में औद्योगिक क्षमता जरूरत से ज्यादा बढ़ने से अमेरिकी कंपनियों के हितों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही यूएसटीआर ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता नहीं होने की स्थिति में यह शुल्क बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा।

ये शुल्क यूएसटीआर की धारा 301 के तहत 16 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ शुरू की गई जांच का हिस्सा हैं। यह जांच उन देशों की नीतियों से जुड़ी है, जिनके कारण जरूरत से अधिक औद्योगिक उत्पादन होता है। समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि प्रस्तावित शुल्कों को बंधुआ मजदूरी और कुछ विशेष क्षेत्रों से संबंधित पहले से लागू शुल्कों के साथ जोड़कर नहीं लगाया जाएगा।

यूएसटीआर कई महीनों से इस बात की जांच कर रहा है कि क्या 16 देशों और क्षेत्रों की नीतियां अतिरिक्त उत्पादन को बढ़ावा देती हैं। अमेरिकी पक्ष का मानना है कि इस तरह का उत्पादन वस्तुओं की कीमतों को नीचे लाता है और अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचाता है। यह जांच पिछले मार्च में शुरू हुई थी।

इससे पहले अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने ट्रंप प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईईईपीए) के तहत व्यापक स्तर पर लगाए गए शुल्कों को रद्द कर दिया था। इसके बाद यूएसटीआर ने व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत दो अलग-अलग जांच शुरू की थीं। इनमें से एक जांच बंधुआ मजदूरी से जुड़े निर्यात नियमों के उल्लंघन को लेकर करीब 100 देशों एवं क्षेत्रों के खिलाफ थी, जबकि दूसरी जांच 16 देशों और क्षेत्रों में अतिरिक्त उत्पादन को बढ़ावा देने वाली नीतियों से संबंधित है।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें