📅 सोमवार, 16 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Winter में गुड़ और तिल खाने से मजबूत होती है Immunity, शरीर को मिलती है नेचुरल गर्मी

📅 प्रकाशित: November 16, 2026 | श्रेणी: स्वास्थ्य

सर्दियों के सीजन में खानपान को लेकर काफी बदलाव होने लगते है। शरीर गर्म रखने वाले सुपरफूड्स का सेवन किया जाता है। जब कड़ाके की ठंड पड़ती है, तो तिल के लड्डू, गजक, चिक्की और गुड़ से बनीं चीजें खाते हैं। इस मौसम में गुड़ और तिल दोनों ही स्वाद में लाजवाब लगते हैं।

वैसे यह सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद माने जाते हैं। असल में सर्दियों में गुड़ और तिल दोनों के सेवन में वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण छिपा हुआ है। सर्दी में शरीर का तापमान कम होता है, तो इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। इसी कारण से जोड़ो में दर्द या सर्दी-जुकाम की समस्या देखने को मिलती है।

इन सभी समस्या से बचने के लिए ठंड में गुड़ और तिल का सेवन किया जाता है। आइए आपको इसके विज्ञान के बारे में बताते हैं।

सर्दियों में गुड़ और तिल खाने का वैज्ञानिक कारण

– तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। जब आप इन दोनों की चीजों को मिक्स करके खाते हैं, तो शरीर में ‘थर्मोजेनेसिस’ की प्रक्रिया तेजी से खत्म हो गई, जिससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और शरीर को अंदर से नेचुरल गर्मी मिलेगी।

– ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ का सेवन किया जा सकता है। गुड़ में नेचुरल ग्लूकोज और तिल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।

– इस मौसम में जुखाम, सर दर्द, वायरल संक्रमण, खांसी होना एक आम समस्या है। इस समस्या से बचने के लिए राहत पाने के लिए गुड़ और तिल काफी मददगार है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स फेफड़ों और श्वसन नली को सेफ रखता है।

गुड़ और तिल खाने के फायदे

– तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, कॉपर और मैग्नीशियम होता है, जो सर्दियों में जोड़ों के दर्द को कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाएगा।

– दरअसल, गुड़ में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को सुधारता है और सर्दियों में कमजोरी को दूर करता है।

– ठंडी हवाओं में स्किन रूखी होने लगती है। तिल में प्रचुर मात्रा में हेल्दी ऑयल्स होता है और विटामिन ई स्किन को पोषण देकर सॉफ्ट बनाता है।

– इसके अलावा गुड़ पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जो कि डाइजेशन को दुरुस्त करता है।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें