📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा

📅 प्रकाशित: November 19, 2026 | श्रेणी: खेल

भारतीय खिलाड़ियों का यहां खेली जा रही आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप चरण के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। पुरुष वर्ग में आदित्य मेहता ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए स्थिति मजबूत कर ली जबकि महिला वर्ग में अमी कमानी लगातार तीसरी जीत के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर हैं। कमल चावला और रयान राजमी ने भी अपने मुकाबले जीते जबकि शोएब खान ने दिग्गज खिलाड़ी मनन चंद्रा को 4-3 से हरा दिया।

भारत की अमी कमानी ने ईरान की सय्यदेहसबा मूसावी को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत की अफीफा फखरुद्दीन ने आयरलैंड की एला ओकॉनर को 2-0 से हराया। मेजबान देश की ही कीर्तना पांडियन ने हांगकांग चीन की यी टिंग चेउंग को 2-0 से शिकस्त दी।

कीर्तना तीनों मुकाबले जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर हैं। महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में इंग्लैंड की टेसा डेविडसन ने हांगकांग चीन की शियू विंग मैन को 2-0 से हराया।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें