📅 शनिवार, 28 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Stomach Ulcer का सटीक इलाज खोजने में मदद करेगी IIT Mandi की रिसर्च, H. pylori पर हुआ खुलासा

📅 प्रकाशित: November 27, 2026 | श्रेणी: स्वास्थ्य

हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के शोधार्थियों ने चौंकाने वाला तथ्य सामने लेकर आए हैं। शोध के अनुसार, पेट में होने वाले खतरनाक जीवाणु संक्रमण हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (एच. पाइलोरी) से लड़ने के दौरान शरीर की रक्षा कोशिकाएं अनजाने में पेट की स्वस्थ कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचा रही है। वैसे हम सभी को यह पता है कि शरीर की प्रतिरक्षा प्राणाली बाहरी संक्रमण से हमारी रक्षा करता है। आइए आपको इस शोध के बारे में बताते हैं।

कोशिकाएं छोड़ती हैं बुलबुले जैसे बेहद सूक्ष्म पैकेट

दरअसल, आइआइटी मंडी के प्रोफेसर डॉ. अमित प्रसाद और उनकी टीम की तरफ से यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका जर्नल आफ एक्स्ट्रासेलुलर वेसिकल्स में प्रकाशित हुआ है। इस रिसर्च में पता चला है कि आनंद कुमार केशरी,सूरज सिंह रावत, दुर्गानंद ठाकुर, स्वाति शर्मा, पारुल मेहरा, अनुभा चौधरी व अनन्या कपूर शामिल रहे।

शोध के अनुसार, जब पेट में एच पाइलोरी बैक्टीरिया का संक्रमण होता है, तो संक्रमण से लड़ने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएं एक्टिव हो जाती है।

ये कोशिकाएं बुलबुले जैसे बेहद सूक्ष्म पैकेट छोड़ती हैं, जिन्हें एक्सट्रासेलुलर वेसिकल्स (ईवी) कहा जाता है। इन्हें कोशिकाओं के बीच संदेश और जरुरी तत्व ले जाने वाले छोटे पैकेट की तरह समझा जा सकता है। इस शोध में पता चला है कि संक्रमण के समय इन पैकेटों की संख्या और आकार दोनों बदल जाते हैं। इनमें एलएल-37 नामक एक प्राकृतिक रोगाणुरोधी तत्व की मात्रा अधिक है।

एलएल-37 का सीधे पेट की परत पर प्रभाव

शोध में पता चला है कि यदि एलएल-37 हानिकारक रोगाणुओं को मारने के लिए बनता है, हालांकि ये पैकेट पेट की कोशिकाओं तक पहुंचते हैं तो वहां तनाव पैदा होता है। इससे कोशिकाओं के ऊर्जा केंद्र की कार्यप्रणाली बाधित होती है और कोशिकाएं नष्ट होती है। इन सूक्ष्म पैकेटों के अंदर बंद होने के कारण एलएल-37 शरीर के अन्य एंजाइम से सेफ रहता है और सीधे तौर पर पेच की परत को प्रभावित करता है। एच पाइलोरी से संक्रमित मरीजों के रक्त में भी इस तत्व का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया।

कोशिकाओं से निकलने वाले सूक्ष्म कणों की भूमिका उजागर

शोध से यह भी पता चला है कि इस बात पर जोर दिया है कि बीमारी को समझने के लिए सिर्फ बैक्टीरिया को जानना जरुरी नहीं है, यह समझना भी जरुरी है कि हमारा शरीर उससे कैसे लड़ रहा है। इस शोध से भविष्य में पेट के अल्सर और संक्रमण से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए नई दवाएं विकसित करने और बीमारी की शुरुआती पहचान करने में मदद होगी।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें