📅 बुधवार, 04 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Office की थकान और अनिद्रा दूर करेगा विपरीत करणी Yoga, आएगी अच्छी नींद

📅 प्रकाशित: November 4, 2026 | श्रेणी: स्वास्थ्य

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को शरीर और मन दोनों को आराम देना चाहिए। अक्सर ऑफिस आने के बाद इंसान इतना थका हुआ महसूस करता है कि उसे सही से नींद तक नहीं आती है। ऐसे में अगर आप ऑफिस से आने बाद बस यह एक योगा 5 मिनट करते हैं, तो आपको नींद बहुत जल्द आएगी। ‘विपरीत करणी आसन’ एक ऐसा आसन है जो मसल्स को शांत करके शरीर की थकान मिटाने और नींद लाने में काफी सहायक है। आइए आपको बताते हैं इसको सही विधि से कैसे करें।

अच्छी नींद के लिए विपरीत करणी आसन

असल में योग का मुख्य उद्देश्य शरीर को स्ट्रेच करना नहीं होता है, बल्कि शरीर और मन के बीच एक संतुलन बनाने का काम करता है। दिनभर लगातार बैठने, स्क्रीन देखने और काम के दबाव से शरीर और मन दोनों में थकान होने लगती हैं। इसलिए आपको कुछ करने की जरुरत नहीं, बस जमीन पर लेटकर पैरों की दीवार पर लगाकर पांच मिनट लेटे रहें। इससे शरीर का नर्वस सिस्टम शांत होने लगता है।

विपरीत करणी आसन को सही विधि से करना जरूरी

इस आसन को सही विधि से करने से अनिद्रा, थकान, पैरों का दर्द और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं कम होने लगती हैं। यह आसन शरीर को स्थिर करने और विश्राम की अवस्था में आने में मदद करता है। इस आसन के करने से सांसों की गति धीमी हो जाती है, जिससे मन शांत और एकाग्र होता है। धीमी व गहरी सांसों पर ध्यान काफी जरुरी है। मन को बाहरी एक्टिविटी से हटाकर वर्तमान क्षण पर केंद्रित करना जरुरी है।

विपरीत करणी आसन की सही विधि

– सबसे पहले अपने कूल्हों को दीवार से सटाकर पीठ के बल लेट जाएं।

– अब अपने दोनों पैरों को सीधा ऊपर की तरफ दीवार पर टिका दें।

– आपके पैर और शरीर का कोण 90 डिग्री का होना चाहिए।

– यदि आप चाहें तो अपने सिर या कमर के नीचे एक पतला तकिया या फोल्ड किया हुआ कंबल रख सकते हैं।

– आंखे बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।

– असल में इस मुद्रा को लगभग 5 से 15 मिनट तक बने रहें।

– बाहर निकलते समय घुटनों को मोड़ें, दाईं करवट लें और कुछ देर वहां रुककर धीरे से उठकर बैठ जाएं।

बरतें ये सावधानियां

– जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है वो लोग यह आसन नहीं करें।

– पीरियड्स के समय इस आसन के करने से बचें।

– कमर दर्द वालों को यह आसन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

– आसन को करते समय कई लोगों को चक्कर आ सकते हैं, इसलिए घबराएं नहीं।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें