ट्रंप के रिजॉर्ट के पास मिसाइल की तरह नीचे आया विमान, फिर…9 की हुई मौत

एक हवाई जहाज आसमान से गिरा और देखते ही देखते आग का गोला बन गया। नीचे सड़क पर गाड़ियां चल रही थी। विमान उनसे बस कुछ ही फीट दूरी पर गिरा। उसमें नौ लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि किसी की भी जान नहीं बची। यह हादसा 1 नवंबर की दोपहर अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का एक लियर जेट 60 प्राइवेट जेट था। यह जेट टेक्सस के ऑस्टिनबर्गस्टम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। इसे बहामास के नॉर्थ एललिए थ्योरा एयरपोर्ट पर पहुंचना था। लेकिन बीच रास्ते में ही विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अमेरिका की फेडरल एिएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी कि एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड यानी कि एनटीएसबी इस दुर्घटना की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुआ इसकी अभी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं आई है। लेकिन पायलट ने हादसे से ठीक पहले क्या जानकारी दी थी इसकी डिटेल भी सामने आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम चेहरे से इतना घबरा गए ट्रंप! US में लिखा जाएगा इतिहास, मिड टर्म चुनाव में क्यों इतना चर्चा में है ‘अब्दुल’?

विमान करीब 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी पायलट ने टर्बुलेंस आइसिंग और बारिश की जानकारी दी। उसने विमान को और ऊंचाई पर ले जाने की इजाजत भी मांगी। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद हालात बिगड़ने लगे। विमान अचानक तेजी से नीचे गिरने लगा। महज 1 मिनट में हजारों फीट की ऊंचाई कम हो गई। विमान की रफ्तार भी तय सीमा से ज्यादा हो गई। इसके बाद पायलट ने मेडे मेडे का इमरजेंसी संदेश भेजा। फिर विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। लेकिन इस बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो दिल दहला देने वाली हैं। कार में बैठे लोगों की रिकॉर्डिंग साफ दिखाती है कि यह प्लेन लगभग सीधा ऊपर से नीचे गिर रहा था। मानो जैसे कोई मिसाइल आसमान से आ रही हो। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटस ने भी यही कहा है कि इट लुक्ड लाइक ए मिसाइल गोइंग डाउन। टक्कर के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। 

इसे भी पढ़ें: मिड टर्म चुनाव से पहले खेल, अकेले पड़े ट्रंप, हार तय?

आग की लपटें चारों तरफ फैल गई और काला धुआं पूरे इलाके में छा गया। पास के घरों को नुकसान पहुंचा या नहीं यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। लेकिन मोबाइल होम पार्क के करीब 600 लोगों को शिफ्ट करना पड़ा है क्योंकि यह पूरा इलाका बंद कर दिया गया है। मोबाइल होम पार्क यानी कि एक ऐसा रिहाइशी इलाका होता है जहां जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में बांटा जाता है। लोग इन प्लॉट्स में बने घरों को किराए या लीज़ पर लेकर उनमें रहते हैं। अमेरिका में इस साल यह दूसरा बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है जिसमें इतनी जाने गई हैं। इस हादसे की एक और बात चर्चा में है। घटना स्थल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मारलागो रिसोर्ट से महज 7 से 9 मील दूर है। ट्रंप हादसे वाले दिन सुबह मारोलागो में मौजू मौजूद थे। लेकिन विमान हादसे से करीब 1 घंटे पहले ही उस जगह से निकल गए थे। हादसे के वक्त इलाके में खराब मौसम और तूफान की खबरें थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मौसम की वजह से विमान मुश्किल में पड़ा या इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी थी?

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें