जब आपको अचानक से तेज खांसी उठे और कुछ समय तक सांस लेना या फिर बोलने में दिक्कत होती है। अक्सर बदलते मौसम में धूल-मिट्टी, प्रदूषण, एलर्जी या गले में संक्रमण के कारण ऐसी समस्या हो सकती है। लगातार खांसने से गले में खराश, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। ऐसे में आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है। यह जानना जरुरी है कि अचानक तेज खांसी आए तुरंत क्या करें।
ऐसे में कुछ असान उपायों से गले को आराम मिलेगा और खांसी की परेशानी कम होगी। लेकिन हर खांसी सामान्य नहीं होती है। आइए आपको बताते हैं अचानक तेज खांसी उठने पर क्या करें और कब डॉक्टर की सलाह लेनी जरुरी है।
अचानक तेज खांसी आने के पीछे क्या हो सकते हैं कारण?
धूल और प्रदूषण- अगर हवा में धूल, धुआं और प्रदूषित कण गले में जलन पैदा कर सकते हैं।
एलर्जी- परागकण, पालतू जानवरों के बाल और धूल के कण एलर्जी पैदा करके खांसी बढ़ा सकते हैं।
सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण- वायरल संक्रमण के कारण गले में खराश और सूखी या बलगम वाली खांसी हो सकती है।
एसिड रिफ्लक्स- पेट का एसिड गले तक पहुंचने पर अचानक से खांसी या गले में जलन होने लगती है।
अस्थमा- इस मौसम में अस्थमा के मरीजों को अचानक खांसी, घरघराहट और सांस लेने में परेशानी होती है।
गले में कुछ फंसना- खाना या पीना गलत रास्ते में जाने से अचानक तेज खांसी शुरु हो सकती है।
अचानक तेज खांसी उठने पर तुरंत क्या करें?
थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पिएं
अगर आपको अचानक से खांसी आती है और आप छोटे-छोटे घूंट में पानी पीने से गले की खुश्की और जलन कम हो सकती है। अधिक गर्म पानी से बचें।
शहद का सेवन करें
एक चम्मच शहद गले को आराम देने और खांसी कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद बिल्कुल न दें।
धूल और धुएं से दूर रहें
यदि प्रदूषण या धूल के कारण खांसी उठ रही है तो तुरंत उस जगह से हट जाएं। घर के अंदर साफ हवा में रहने की कोशिश करें।
नमक के पानी से गरारे करें
गुनगुने पानी में हल्का नमक डालकर गरारे करने से गले की खराश और जलन में राहत मिल सकती है।
सीधे बैठकर सांस लें
जब आपको खांसी आए, तो लेटने के जगह आराम से सीधे बैठें। इससे सांस लेने में आसानी हो सकती है।
गले को आराम दें
अगर आपको लगातार बोलने और चिल्लाने से बचें। कुछ समय तक आवाज को आराम देने से गले की परेशानी कम हो सकती है।
अचानक तेज खांसी आने पर क्या नहीं करना चाहिए?
– अगर आपको बार-बार खांसी आ रही है, तो गले को जोर लगाकर साफ करना चाहिए।
– बिना डॉक्टर की सलाह के खांसी की दवाएं न लें।
– धूम्रपान और सिगरेट के धुएं से दूर रहें।
– अधिक ठंडा या ऐसी चीजों से बचें जिससे आपकी खांसी बढ़ती है।
– खांसी को सामान्य समझकर लंबे समय तक नजरअंजदाज न करें।
खांसी आने पर कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
– सांस लेने में दिक्कत हो या सांस फूलना।
– सीने में तेज दर्द या दबाव महसूस होना।
– खांसी के साथ खून आना।
– तेज बुखार के साथ लगातार खांसी होना।
– खांसी कई हफ्तों तक ठीक न होना।
– अचानक से आपको खांसी के साथ गले में कुछ फंसने और दम घुटने जैसा महसूस फील होना।
स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds



