📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

अंतरिक्ष में निहारी जमीन पर रोटी की मारामारी, पाकिस्तान की प्राथमिकता पर खड़े हुए सवाल

📅 प्रकाशित: November 26, 2026 | श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की आवाम के सामने सवाल है, घर में चूल्हा कैसे जलेगा? बच्चों का पेट कैसे भरेगा? उधर अंतरिक्ष में पहुंचते ही पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री के लिए पकवानों की पूरी फहरिस्त तैयार है। बीफ निहारी, लैंप कोरमा, बटर चिकन और ऐसे ही 100 से ज्यादा हलाल व्यंजनों के विकल्प। जी हां, पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री मोहम्मद जीशान अली के लिए चीन ने खास हलाल मेन्यू तैयार किया ताकि अंतरिक्ष में भी खाने को लेकर कोई परेशानी ना हो। अंतरिक्ष में बीफ निहारी लैम कोरमा बटर चिकन भेजने वाले देश की आवाम तिल तिल मर रही है और एक-एक आंसू 100-100 जगह गिर रहा है। खाने का यह खास इंतजाम ऐसे वक्त में हुआ जब पाकिस्तान में आम लोगों की थाली पर महंगाई का बोझ है। फ्यूज नेट की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के कई इलाकों में गरीब परिवारों के खाने की कमी और ऊंची कीमतों से जूझने की जानकारी है। जनवरी से मार्च 2027 के बीच करीब 18 से 19 मिलियन यानी 1 करोड़ 80 लाख से 1 करोड़ 90 लाख लोगों को खाद्य सहायता की जरूरत पड़ने का अनुमान है। यानी एक तरफ आवाम के लिए रोटी का संकट, दूसरी तरफ अंतरिक्ष यात्री के लिए निहारी और कोरमे का खास मेन्यू।  

इसे भी पढ़ें: Local Terrorists का सफाया होने के बाद Pakistan ने चली नई चाल, 35 आतंकियों को Kashmir भेजने की फिराक में

इस अंतरिक्ष उड़ान के साथ पाकिस्तान ने एक और इतिहास बनाया है। लेकिन भारत के मुकाबले इतिहास 42 साल देर से बना। भारत के राकेश शर्मा 3 अप्रैल 1984 को सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष पहुंचे थे। जबकि पाकिस्तान के जीशान अली 25 नवंबर 2026 को चीन के शनझो 24 मिशन से अंतरिक्ष पहुंच पाए। यानी भारत ने जब अंतरिक्ष में अपना पहला नागरिक भेजा उसके 42 साल बाद पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री ऑर्बिट में पहुंचा है।  42 साल बाद ही सही पाकिस्तान इस बात से भी खुश है खुश होना भी चाहिए क्योंकि जिस पाकिस्तान में सिर्फ भूख भ्रष्टाचार आतंक की बात होती हो वहां ऐसा कारनामा जाहिर है खुशी तो देगा ही। जीशान अली चीन के त्यांगोंग स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री भी बने। लेकिन पाकिस्तान के भीतर इस उपलब्धि के साथ एक और बड़ा सवाल है। क्या अंतरिक्ष में पहुंचने का जश्न मनाने के साथ सरकार को उस आवाम की थाली की भी चिंता नहीं करनी चाहिए जिसके नाम पर यह कामयाबी गिनाई जा रही है।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें