📅 शनिवार, 07 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Gurnoor Brar के चार विकेट, Wellington वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

📅 प्रकाशित: November 7, 2026 | श्रेणी: खेल

वेलिंगटन, सात नवंबर चार विकेट लेने वाले गुरनूर बराड़ की अगुवाई में अपने अनुभवहीन तेज आक्रमण के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने शनिवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रन पर समेट दिया। आकिब नबी ने सात ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिये जबकि अंशुल कम्बोज ने आठ ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये। वहीं बराड़ ने दस ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

उन्होंने शॉर्ट गेंदों का बखूबी इस्तेमाल करके मेजबान मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। अर्शदीप सिंह ने सात ओवर में 16 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिली। उन्होंने हालांकि बेहद अनुशासित और सटीक गेंदबाजी करके दबाव बनाया।

भारतीय गेंदबाजों ने 176 डॉट गेंदें फेंकी। इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही फैसला लिया। बारिश और मौसम को देखते हुए मैच प्रति टीम 47 ओवर का कर दिया गया था।

नबी ने सबसे पहले टिम सीफर्ट (0) का विकेट लिया। मिडविकेट पर खड़े कम्बोज ने सामने की ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा और नबी को उनका पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट दिलाया। विल यंग ने 17 गेंद में छह रन बनाये और वह जूझते ही नजर आये।

आफ स्टम्प पर पड़ती गेंद पर बल्ला अड़ाकर वह विकेट के पीछे केएल राहुल को कैच देकर लौटे। हेनरी निकोल्स 26 गेंद में 11 रन बनाकर नौवें ओवर में कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हुए। पावरप्ले के भीतर न्यूजीलैंड के तीन विकेट 29 रन पर निकल चुके थे।

पावरप्ले के बाद बराड ने अपनी गेंदों की उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने एक ही ओवर में सटीक शॉर्टपिच गेंदों पर टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स के विकेट चटकाये। लैथम ने बाहर की ओर जाती गेंद पर नमन धीर को कैच दिया जबकि फिलिप्स का कैच कम्बोज ने लपका।

डेरिल मिचेल ने 104 गेंद पर 55 रन बनाये। भारतीय कप्तान गिल ने मिचेल को एक जीवनदान भी दिया था जिसका फायदा उठाकर उन्होंने मिचेल सेंटनेर (38 गेंद में 31 रन) के साथ 59 रन की साझेदारी की। मिचेल को अक्षर पटेल ने कम्बोज के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें