📅 शनिवार, 07 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Health Tips: सर्दी जुकाम के बाद बंद नाक से होने वाली घुटन से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

📅 प्रकाशित: November 7, 2026 | श्रेणी: स्वास्थ्य

सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के सामान्य लक्षणों के साथ अक्सर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती हैं। वहीं इन लक्षणों के साथ-साथ नाक बंद होने का लक्षण भी दिखता है। आमतौर पर बदलते मौसम और ठंडा-गर्म के कारण हमारी नाक पूरी तरह से बंद हो जाती है। हालांकि कई कोशिशों के बाद भी नाक नहीं खुलती है। जिस कारण व्यक्ति को घुटन महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ खास और आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके इस्तेमाल से आप भी इस परेशानी से पूरी तरह से छुटकारा पा सकते हैं।

बंद नाक खोलने के घरेलू और आसान उपाय

इस समस्या से राहत पाने के लिए एक चम्मच सरसों के तेल को थोड़ा गर्म करें। फिर इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसकी कुछ बूंदे अपनी नाक में डालें। इस आसान उपाय से आपकी नाक कुछ ही देर में खुल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Diwali पर Pregnant Women बरतें खास सावधानी, पटाखों के धुएं और तेज शोर से बचें

अजवाइन को तवे पर धीमी आंच पर भूनें और इसको एक पोटली में बांधकर सूंघें। इस आसान से नुस्खे से थोड़ी देर में आपको इस परेशानी से राहत मिल जाएगी।

इसके अलावा गर्म पानी की भांप लेना चाहिए। इस उपाय को करने से भी आपकी बंद नाक फौरन खुल जाएगी।

अगर आपको भी बंद नाक की समस्या है, तो गिलास में हल्का गर्म पानी लेकर इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार पिएं। इस तरह से आपकी नाक खुल जाएगी।

बंद नाक में नारियल के पिघले तेल की कुछ बूंदे डालें और फिर धीरे-धीरे सांस लें। इससे भी आपको थोड़ी देर में राहत मिल जाएगी।

अगर आपकी भी नाक बंद है, तो आप सूप का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें