📅 बुधवार, 18 नवंबर 2026 | असबाबे-हिंदुस्तान डिजिटल पोर्टल

Health Tips: दिल और Skeletal Muscles के लिए Vitamin D2 से ज्यादा असरदार है Vitamin D3

📅 प्रकाशित: November 18, 2026 | श्रेणी: स्वास्थ्य

अक्सर जब भी हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम की बात होती है। तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम Vitamin-D का आता है। हम सभी इस बात को जानते हैं कि यह विटामिन हमारी हड्डियों के बेहद जरूरी है। हालांकि यह सिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी स्केलेटल मसल्स और दिल समेत शरीर के अन्य टिश्यूज में अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में एक दिलचस्प अध्ययन से यह बात सामने आई है कि दिल और मसल्स की सेहत के लिए विटामिन डी का एक खास रूप अधिक असरदार होता है।

रिसर्च में क्या निकला

आमतौर पर डाइटरी सप्लीमेंट्स और खाद्य पदार्थों को पोषक तत्वों से भरपूर बनाने के लिए विटामिन डी के मुख्य दो रूपों का इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन डी के दो मुख्य रूप विटामिन डी2 और विटामिन डी3 है। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि स्केलेटल मसल्स और हार्ट फंक्शन को बेहतर बनाए रखने में विटामिन डी3, विटामिन डी2 की तुलसा में अधिक प्रभावी है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: जानें बच्चों में Leukemia के मुख्य कारण और Bone Marrow से जुड़े शुरुआती लक्षण

आखिर क्यों किया गया यह अध्ययन

वैज्ञानिकों के पास इस बात के बहुत कम सबूत मौजूद थे कि हड्डियों की सेहत के अलावा क्या विटामिन डी के यह दोनों रूप शरीर के बाकी हिस्सों पर भी एक तरह का असर डालते हैं। इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए शोधकर्ताओं ने यह कदम उठाया।

जानें कैसे हुआ परीक्षण

इन अंतरों की गहराई से जांच करने के लिए शोधकर्ताओं ने नर चूहों पर इस्तेमाल किया। इस दौरान नर चूहों को अलग-अलग तरह का खाना दिया गया। इस प्रयोग के दौरान विटामिन डी की कमी से उबरने और शरीर में उनके लेवल को बनाए रखने के प्रोसेस में चूहों की कंकाल मांसपेशियों और हृदय संबंधी मापदंडों पर डी2 और डी3 के प्रभावों की तुलना की गई।

आपको बता दें कि यह जरूरी शोध ‘मालिक्यूलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च’ में प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च ने यह साफ कर दिया है कि हार्ट हेल्थ और मसल्स को दुरुस्त रखने में विटामिन डी3 ज्यादा कारगर ऑप्शन है।

स्रोत: एजेंसियां / Asbabe Hindustan Feeds

×

Instant Payment

असबाबे-हिंदुस्तान UPI QR

GPay / PhonePe / Paytm से QR कोड स्कैन करें